सारण :बस-बोलोरो की टक्कर मे आधे दर्जन बाराती घायल
————-
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट-✍
————–
मशरक /सारण 
सितलपुर-सिवान एसएच-73 पर मशरक में मुसहर टोली के पास तरैया मोड़ पर बस-बोलेरो की टक्कर में करीब आधे दर्जन बाराती पार्टी के लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल बाराती बनियापुर थाना क्षेत्र के भुमिहारा गांव के 75 वर्षीय विश्वनाथ सिंह, मढौरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के कृष्णा राय के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, बिशुनपुरा गांव के संतोष सिंह के पुत्र 13वर्षीय अमित कुमार के स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मिली सूचनानुसार बारात बीतने के बाद बोलेरो में सवार होकर करीब आधे दर्जन लोग घर लौट रहे थे। कि सिवान-सितलपुर एस एच 73पर पर मशरक मुसहर टोली के पास तरैया मोड़ पर एक बस से बोलोरो गाड़ी में टक्कर हो गयी। और  बोलेरो गाड़ी पीच सड़क पर पलट गयी। जिसमें सवार बाराती पार्टी के करीब आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना के बाद अगल बगल के लोग मौके पर पहुंच बोलेरो में फंसे घायलों को निकाल घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।