भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना क़ादरी की कार पर कीचड़ -हमला
—–
अखिलेश परमार की रिपोर्ट
—–
दिघवारा (सारण)
पटना से छपरा जा रहे प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मौलाना तूफैल अहमद क़ादरी की कार पर कतिपय शरारती युवकों द्वारा कीचड़-हमला कर गाड़ी रोकने व भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाने का समाचार प्रकाश में आया है। बहरहाल, मौलाना क़ादरी भाजपा नेता नीरज व उनके माता-पिता ने दिघवारा में आकर कपड़े बदले।
मौलाना क़ादरी ने बताया कि हम लोग बाबा कुंआरे पीर शाह के मज़ारे-मुक़द्दश पर चादरपोशी व ज़ियारत को जा रहे थे कि बुधवार सायं करीब 6बजे शीतलपुर व मानपुर एन एच 19पर कुछ शरारती युवकों ने कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी बाहर निकलने पर बूचड़खाना बंद व गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग वापसी व भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाया। बाद में किसी प्रकार दिघवारा कार सहित पहुंचे, जहां दिघवारा भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन शंकर प्रसाद के घर कपड़े बदलकर छपरा को रवाना हुए। श्री प्रसाद, मंडल भाजपा अध्यक्ष शिवकुमार गाईं, महामंत्री कुमार रौशन मिश्रा, अतुल कुमार मिश्र आदि ने निंदा की है।





Recent Comments