सारण :मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जद यू ने की तैयारी बैठक

छपरा  दिनांक 13.01.2018जद(यू0) कार्यालय साधनापुरी छपरा में जिला कार्यकारिणी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों का संयुक्त बैठक जद(यु0) जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के अध्यक्षता हुयी।

बैठक में मुख्य रूप से 18 जनवरी 2018 को माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी का आगमन 21 जनवरी 2018 को दहेज प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ बनने वाली मानव श्रृंखला 24 जनवरी 2018 को जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक जननायक कपुर्री ठाकुर जी का जयंती पार्टी स्तर मनाने की तैयारी पर विचार विर्मश हुयी।

जिला अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि सारण के एतिहासिक धरती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का जदयु परिवार दम-खम से स्वागत करने को तैयार है। मानव श्रृंखला में बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ ही सारणवासियों से आर्गह किया कि 21 जनवरी 2018 को बनने वाली दहेज प्रथा, बाल विवाह मानव श्रंखला मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और जननायक कपुर्री ठाकुर जी की जयंती 24 जनवरी 2018 को पार्टी स्तर पर जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर मनाया जायेगा। श्री आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत मे पार्टी के कार्यकार्ता द्वारा छपरा शहर से एकमा तक तोरन द्वार , बैनर एवं पोस्टर लगाया जायेगा।

26 एवं 27 दिसम्बर 2017 को सभी प्रखण्डों मे सफल कार्यकर्ता सम्मेलन कराने के लिए सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। पार्टी के एकमा अति पिछड़ा अध्यक्ष स्वर्गीय लालजी महतो एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के सदर प्रखण्ड के उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामाशंकर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी गयी। बैठक को संबोंकधित करने वालों मे वरीय नेता वैजनाथ प्रसाद विकल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, ललन देव तिवारी, नंदकिशोर सिंह, लियाकत अलि, जयप्रकाश यादव, अनवर मंसुरी, सुमन कुमार, काजिम रजा रिजवी, बाल्मिकी पाठक, श्याम बिहारी सिंह, अरूण तिवारी, पशुपति नाथ पटेल, महिला अध्यक्ष कुसुम रानी, शंभु मांझी, हरेन्द्र सिंह, केशवर नट, अब्दुल रहिम राईन, बसंती देवी, इम्तेयाज परवेज, रतनेश भाष्कर, लालमुनी देवी एवं सभी प्रखण्ड अध्यक्ष उपस्थित थे।