बेतिया – बगहा नौ दिवसीय सन्त चंडी महायज्ञ का किया गया आयोजन। निकाली गई कलश यात्रा

विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा नगर के नरैनापुर घाट बडेसरा माई स्थान पर सन्तों द्वारा श्री सन्त चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जय जय कार से गूंज उठा पूरा बगहा सन्तचंडी महायज्ञ शुभारंभ करने हेतु भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारों की संख्या में कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।कलश यात्रा नरैनापुर घाट बडेसरा माई स्थान से होते हुए एसपी आवास, डुमवलिया एवं कैलाशनगर के नारायणी नदी से पानी भर कर कैलाशनगर के रास्ते बडेसरा माईं स्थान पहुँचीं।श्री सन्त चंडी महायज्ञ का शुभारंभ मंत्रोच्चारण कर किया गया।

नौ दिनों तक लगातार महायज्ञ का आयोजन किया गया है साथ ही रामलीला का आयोजन किया है।कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सन्त महात्माओं सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालुएं उपस्थित रहे। मौके पर वन विकास भारती के सचिव अरुण कुमार सिंह,त्यागी बाबा शम्भू बाबा,सहित कार्यकर्ता जितेंद्र बासदेव, रवि, गोपीचंद छोटे, राजा,राम प्रेमचंद, विनोद, गोपाल उपस्थित रहे।




Recent Comments