•पताही में एन यू जे आई की बैठक सम्पन, पत्रकार पत्रकारों का नहीं बने दुश्मन – बिधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता

 •एन यू जे आई के अध्यक्ष रंजीत तिवारी, ने कहा कि पत्रकार समाज के आईना होते हैं इन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं

न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पु.च.) बिहार:-पताही (पू. च.) प्रखंड मुख्यालय स्थित बापू फाउंडेशन चंपापुर में शनिवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई), बिहार के पूर्वी चंपारण इकाई के पकड़ीदयाल अनुमंडल इकाई की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान भाजपा के बिधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता, और यूनियन के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता, ने कहा कि आज पत्रकार पत्रकारों के दुश्मन बन बैठे हैं, पत्रकार समाज के हर गतिविधियों पर इनकी नजर रहती है। और यही शोषण के शिकार हो रहे हैं। जिसे संगठित होकर आप सभी आवाज उठाएं हम विधानसभा तक आपकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। आज पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बनने लगे हैं।

यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह, ने कहा कि अब समय नहीं रहा हम लोग काफी मजबूत हैं। इसका एहसास अब सर्वोच्च न्यायालय की जरूरत महसूस होने लगी है। उन्होंने कहा कि आप अपने एकजुटता का परिचय दें हमारा संगठन आपके साथ हर सुख दुख की घड़ी में शामिल रहेगी।

बैठक में पत्रकार इंतजारउल हक, राजन दत दुबेदी, पत्रकार और पत्रकारिता लेखनी को धारदार बनाने की अपील की जिससे आपकी पहचान समाज में बेहतर हो सके। कुछ लोग राजनीति और किसी पार्टी में शामिल होकर कार्य कर रहे हैं वह पत्रकार कैसे हो सकते।

एन यू जे आई के अध्यक्ष रंजीत तिवारी, ने कहा कि पत्रकार समाज के आईनाहोते हैं इन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है हमारा काम है सच को दिखाना आप दिखाते रहे निर्भर होकर हमारी संगठन आपके साथ है हम वैसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

बैठक की अध्यक्षता सुभाष पांडेय व मंच संचालन ढाका अनुमंडल संयोजक जियालाल प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में सुजीत मिश्रा, सुनील कुमार, मोहम्मद नफीस, रहमान मोहम्मद कासिम अख्तर अभिमन्नु कुमार, दयाशंकर पांडे, विवेक कुमार, अभिराम कुमार, दिनेश कुमार सिंह, सुनिल कुमार, गिरि सुभाष पांडेय, यूनियन के अनुमंडल संयोजक नीरज कुमार सहित फेनहारा, पकड़ीदयाल, मधुबन, तेतरिया, के पत्रकार शामिल थे।