सिवान :मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक
#न्यूज़ -परवेज अख्तर 
सीवान :
 जिले के नौतन प्रखंड में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में अटूट मानव बनाए जाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों, संकुल संसाधन केन्द्र के समन्वयकों की बैठक हुई। विदित हो कि यह मानव श्रृंखला इक्कीस जनवरी को बनाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है । इस मानव श्रृंखला के लिए पाँच सेक्टर बनाए जाने हैं । सभी सेक्टरों में समन्वयक, सहायक समन्वयक, पर्यवेक्षक, सेक्टर इंचार्ज, जेनरल इंचार्ज आदि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बनाए गए हैं।  इन सभी के प्रखंड प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती होंगे।  उक्त मानव श्रृंखला नौतन प्रखंड मुख्यालय से बलवाँ, तिलमापुर, मठियाँ और कीलपुर होते हुए मैरवाँ प्रखंड की सीमा तक बनाई जाएगी । उक्त बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेश्वर प्रसाद ने बताईं।