दो लाख की संपत्ति की चोरी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग की महिला पंचायत समिति सदस्य सह भाकपा माले नेता कुंती देवी के घर से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख के गहना सहित 50 हजार नकद की चोरी को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाया। बताया जाता है कि बीडीसी सदस्या अपने संंबंधी का इलाज कराने सिवान गई थी। घर में उनके परिवार के अन्य सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।




Recent Comments