सारण :मानव श्रृंखला  सफल आयोजन हेतु बैठकों का दौर जारी 
बनियापुर(सारण) 
दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आगामी 21 जनवरी को राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के समर्थन में बनने वाले मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड के शिक्षक भवन में प्रखंड के सभी विधालयो के प्रधान्ध्यापको की एक बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्विजेन्द्र राय की अध्यक्षता में की गयी। जिसमे शिक्षको के आलावा अन्य विभाग के कर्मी शामिल हुए। जिसमे श्री राय द्वारा सम्बोधित करते कहा गया की प्रखंड क्षेत्र के एनएच 101 पर सहाजितपुर के पिपरा से हंसराजपुर तक मानव श्रृंखला का आयोजन होना है, जिसमे प्रखंड के वर्ग 5 के बाद के सभी विधार्थी, शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता सहित सभी सरकारी विभाग कर्मी  कतारबद्ध होंगे।यह मानव श्रृंखला 12 बजे से  12.30 तक आधे घण्टे का होगा।जिस के आयोजन के लिए रूट चार्ट अलग अलग बनाए गए है।इसके सफल संचालन के लिए बिडिओ दीपक कुमार ने बताया की कहीं किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए अभी कई अलग अलग विभागों की बैठके होगी तथा इसके लिए वतावरण निर्माण का कार्य शुरू कराया जा रहा है ।इसके लिए विधालयो में क्विज प्रतियोगिता, वाल राईटिंग, मेहदी प्रतियोगिता, प्रभात फेरियां तथा साईकिल मोटरसाइकिल रैलियां होगी । स्टेट हाइवे तक  किसी को परिशानी न हो व्यवस्था की जाएगी।इसके लिए हर सम्भव वतावरण निर्माण के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। वही समाज में बाल विवाह व दहेज रूपी समाजिक कुरीति से मुक्ति के लिए समाज में जागृति फैलाई जाएगी।मानव शृंखला निर्माण के पूर्व सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।मौके पर एलिओ नीलिमा श्रीवास्तव जीविका के सन्दीप कुमार बीआरपी आसमोहम्मद राकेश मिश्र सहित सभी भाग 1 तथा 2 के प्रधानाध्यापक  शामिल थे