
पानापुर (सारण)शनिवार को प्रशासन द्वारा नेपाल में भारी बारिश होने के कारण बिहार में बाढ़ आने की सम्भावना की प्रचार सुनकर लोगों में भय व्याप्त हो गया।लोगो में सारण तटबंध टूटने का फैल गया।आनन फानन में पानापुर से सटे तुर्की गाँव के दर्जनों ग्रामीण पानापुर बाजार स्थित नहर पुल पर अपना अपना आशियाना लगाने के लिए जगह घेरने लगे।इसकी जानकारी मिलते हीं बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद तथा जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह मौके पर पहुँचकर भयभीत ग्रामीणों को समझाया।उन्होने बताया कि सारण तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है तथा प्रशासन मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है ।उन्होने ग्रामीणों को ऐसी अफवाह से बचने की सलाह दी ।




Recent Comments