सारण :कोचिंग से आ रही एक छात्रा को बोलेरो ने मारी ठोकर , घायल
बनियापुर(सारण)
थाना क्षेत्र के हंसराजपुर के समीप एनएच 101 पर कोचिंग से आ रही छात्रा को अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बोलेरो को जब्त करने का प्रयास किया परंतु चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।जिसका इलाज स्थानीय निजी अस्प्ताल में कराया गया।
जिस सम्बन्ध में बताया गया की हंसराजपुर के विनोद राय की पुत्री पुछरी बाजार पर कोचिंग करने गयी थी की छपरा की तरफ से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे छात्रा को काफी गम्भीर चोट आ गयी गयी हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताया गया है।




Recent Comments