बाइक सवार छात्र को रौंदा
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर सिवान : थानाक्षेत्र के राजपुर मठिया समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान असांव थानाक्षेत्र के फाजिलपुर, दुदही टोला निवासी जुगुल यादव के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह कृष्णा यादव बाइक पर सवार होकर सिसवन थानाक्षेत्र के कचनार सिमसिमिया गांव अपनी मां को लाने जा रहा था।




Recent Comments