छपरा, 14 अप्रैल।
सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगा गांव निवासी अभिषेक रंजन जो बिहार और बंगाल की सीमावर्ती किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित नगर थाने के थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। इनके सरकारी आवास सहित पटना के रामकृष्णा नगर में भी EOU की छापेमारी चल रही है। अभिषेक रंजन के किशनगंज स्थित नगर थाना से कुछ ही दूरी पर उनके आवास और थाने के कक्ष में भी छापेमारी चल रही है। मालूम हो कि किशनगंज में तीन गाड़ियों से EOU की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची है, जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं। आया से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के द्वारा सभी तरह के दस्तावेज और सामानों को खंगाल रही है। अभिषेक रंजन के खिलाफ आय से 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार अधिक का केस दर्ज किया गया है।