जहाजपुर:पल्स पोलियों अभियान कि धज्जियां उड़ाता स्कूल प्रशासन
आजाद नेब
जहाजपुर 2 अप्रैल। सरकार द्वारा चलायें जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के अन्तर्गत आज पुरे राज्य मे बच्चों पोलिया की खुराक पिलाई जायेगी। इस अभियान की जानकारी सरकार विज्ञापन,मिटिंग व प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता तक पहुचाती है। लेकिन कर्मचारीयों की उदासीनता के चलते अभियान मे कई बाधायें उत्पन्न होती है।
जहाजपुर कस्बे मे भंवर कला गेट स्कूल प्रशासन इस अभियान से बेखर था। या इनकी लापरवाही। पल्स पोलियों अभियान सुबह आठ बजे से यथास्थान पर शुरू होना था। लेकिन स्कुल प्रशासन की लापरवाही के चलते लेट शुरू हुआ। इसकी जानकारी जहाजपुर चिकित्सा अधिकारी डाॅ अमित गृप्ता से फोन पर चाही तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद मे भीलवाड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ जगदीश जीनगर से सम्पर्क कर स्कूल प्रशासन की लापरवाही के बारे जानकारी दी। उन्होंने इस लापरवाही की खबर लेने कि कहा।
इसके साथ जहाजपुर चिकित्साय मे सुबह आठ बजे तक मैनगेट पर लाइट जलती रहती है लेकिन इस ओर किसी अधिकारी,कर्मचारी नही जाता है। सरकार के बिजली बचाओ नारे लगाती है। करोड़ो रूपये खर्च कर लोगों को को बिजली बचाने के लिए जागरूक करती है। लेकिन सरकार के इन प्रयासों को विफल करता नजर आ रहा चिकित्सालय।




Recent Comments