सारण :परसा मे बहर मारड़ पंचायत के वार्ड 8, 9 तथा 13 को खुले में शौचमुक्त की घोषणा
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत विहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के बहर मारड़ पंचायत के वार्ड 8,9 तथा 13 को खुले में शौचमुक्त की घोषणा किया गया।इस मौके पर मध्य बिद्यालय बनकेरवा बांध बिद्यालय में ओडीएफ को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे बीडीओ धर्मवीर कुमार की उपस्तिथि में जिला संन्यवयक प्रशांत कुमार तथा अनुलेखा शर्मा द्वारा ग्रामीणों को नियमित शौचालय का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।बीडीओ धर्मबीर कुमार ने कहा कि प्रखंड को ओडीएफ बनाने के कड़ी में प्रखंड के तिन वार्ड को ओडीएफ होने से सफलता की एक कदम जुड़ गया।उन्होंने उपस्तिथ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने साथ ही दूसरे वार्ड के ग्रामीणों को शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित करने का अपील किया।शपथ कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी द्वारा चयनित ओडीएफ वार्ड में भ्रमण कर शौचालय का उपयोग करने तथा दूसरे लोगो को उपयोग कराने के लिए प्रेरित करने के लिए जनकारी दिया गया।इस मौके पर बिसीओ उदय कुमार गुप्ता प्रखंड समन्यवक रीना कुमारी सरपंच वीरेश राम स्वच्छा गृही धरमदास दास चन्दन कुमार रमेश कुमार धर्मेन्द्र कुमार संजय कुमार सिंह देवेन्द्र सिंह हरेन्द्र सिंह सुरेश कुमार अजित राम दिवेश राम आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments