सारण :लखनऊ में आयोजित देश स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी ने लिया भाग

परसा-गत 8 मार्च को अन्तष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया भवन अलीगंज लखनऊ में आयोजित देश स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के परसा प्रखंड के परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी ने भाग ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की उपस्तिथि में लोहिया स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत संचालित महिला जनप्रतिनिधि को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय से होने वाली लाभ और हानि के सम्बन्ध में बिशेष जानकारी दिया गया।कार्यक्रम में शामिल जिले के एकल महिला जनप्रतिनिधि मुखिया सबिता कुमारी ने बताई कि देश स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन में सफल योगदान करने के उदेशय से आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण में मुख्यरूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर जोड़ दिया गया।लोहिया स्वच्छ भारत मिशन में सफल योगदान के लिए प्रेरित किया गया।मुखिया ने जिले से एकल महिला जनप्रतिनिधि के रूप में चयनित किए जाने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए कही कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ योजना में जिम्मेवारी और निष्ठापूर्वक योगदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निर्वाह करुँगी।महिला जनप्रतिनिधि के नाते जिले में स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यकता अनुसार जिले के प्रत्येक पंचायतो में जागरूकता के लिएआयोजन कार्यक्रम में शामिल होकर बिशेष कर महिला जनप्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाओं को शौचालय से होने वाली लाभ और हानि के सम्बन्ध में जनकारी देकर जागरूक करने का प्रयास करने की बातें कही।मालूम हो कि यूपी के लखनऊ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से एक महिला जनप्रतिनिधि को चयनित करना था।जिसमे परसा प्रखंड के परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी को चयनित किया गया था।