सारण :मढौरा में पीएसएमयो प्रधानमंत्री के तहत रेफरल अस्पताल में 582 महिलाओं का हुआ निशुल्क जांच

मढ़ौरा I
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत रेफरल अस्पताल में आयोजित शिविर में गर्ववती महिलाओं का जुटान हुआ I करीब पांच सौ के करीब गर्भवती महिलाओं ने प्रसव के पूर्व सभी जरुरी जांच को करवाया और अपनी समस्या को लेकर चिकित्सकों से जरुरी सलाह लिया I शिविर को लेकर अस्पताल परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था कर रखी थी I वही बड़ी संख्या में जमा हुई महिलाओं को चिकित्सीय परामर्श में असुविधा नहीं हो इस हेतु चिकित्सा प्रभारी विरेश कुमार खुद से मुनिटरिंग करते दिखेI

बता दे कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में प्रत्येक महीने के नौ तारिक को एक विशेष कैम्प को लगाना है I इस कैम्प में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए सभी आवश्यक जांच, दवाईयां और चिकित्सीय सलाह निशुल्क देना है I स्थानीय रेफरल अस्पताल में पहली बार आयोजित कैम्प को लेकर गर्भवती महिलाओं में काफी उत्साह दिखा I

गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन ने बिछाया रेड कारपेट
विशेष शिविर के लिए अस्पताल प्रबंधन ने भी अलग तैयारी कर रखी थी I गर्ववती महिलाओं के स्वागत में बिछी रेड कारपेट से महिलाएं और उनके अटेंडेंट अभिभूत दिखे I अस्पताल भीड़ में गर्भवती महिला को अधिक परेशानी नहीं हो इसके लिए चिकित्सकों की टीम को तीन स्थानों पर बैठाया ताकि महिला जल्दी परामर्श प्राप्त कर सके I अस्पताल ने महिलाओं को जरुरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई Iचिकित्सा कार्यों मेंडॉ विरेश कुमार,डॉ गायत्री गुप्ता,डॉ तरन्नुम फातिमा,डॉ अली शेर, डॉ राकेश,डॉ जावेद एकबाल अस्पताल प्रबंधक शुशील गौतम सहित अस्पताल के कर्मी मौजूद थे I