प्रखंड में वायरल हुई झूठी खबर, राशन उपभोक्ता हुए परेशान

बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट इस बार प्रखंड के आधे से ज्यादा आबादी के लोग राशन कार्ड को लेकर परेशान है। इसी बीच किसी ने झूठी खबर फैला दी कि प्रखंड मुख्यालय में राशन कार्ड बनाई जा रही है।
यह खबर क्षेत्र में सोशल नेटवर्क पर भी देखा जाने लगा। जिस खबर पर क्षेत्र के हरपुर, गोवापिपडपाति, सहाजितपुर, लौवां पंचायत के कई राशन कार्ड बनवाने के लिए वृद्ध उपभोक्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए। और हो हंगामा करने लगे। लेकिन इधर इनकी कोई व्यवस्था नहीं थी।
इनकी परेशानी देख कर बीडीओ दिपक कुमार ने कहा कि अभी राशन कार्ड नये बनाने के जिला से अभी कोई आदेश नहीं आया है। आने के सूचित किया जाएगा। उक्त खबर एक मात्र अफवाह है।




Recent Comments