
सारण :चिरांद दलित बस्ती मे चौबीस घंटे अखण्ड अष्टयाम के लिए निकाली गई भव्य जलभरी कलश यात्रा -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज -:
“”””””””””””
स्थानीय सदर प्रखण्ड के चिरान्द गाँव के दलित बस्ती मे बाबा चुहर मल मंदिर परिसर से २४ घंटे के अखण्ड को लेकर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।जिसको लेकर सैकरों की संख्या मे कलशधारियोे ने बैंड बाजा हाथी घोड़े, ऊट के साथ कलश यात्रा निकाली साथ मे सभी लोगो ने जल भरने के लिए सर पर कलश लेकर अखण्ड अष्टयाम का बैनर तले जय श्री राम का नारे लगाते हुए श्रद्धालु पुजा स्थल से पैदल पुरे गाँव होते हुए डोरीगंज बाजार के रास्ते गंगा नदी के किनारे बंगाली बाबा घाट पर सात ब्राह्मणो के वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ गंगा मे स्नान कर एवं भगवान सुर्य को जल अर्पित कर जलभरी का रस्म को पूरा करते हुए अष्टयाम स्थल पर पहुँचे।
अष्टयाम के आयोजक चौहरमल पुजा समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टयाम की समाप्ति पर भंडारा एवं रात्रि मे दो गोला चैता का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान मोहन पासवान जमदार मांझी ,बउध मांझी सहित सभी दलित बस्ती के लोग शामिल हुए।




Recent Comments