
समस्तीपुर:रामनवमी को निकली गयी भव्य शोभा यात्रा, राममय हुआ विभूतिपुर
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर नरहन में श्रीराम के जन्म दिन के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा को लेकर पूरे नरहन को सजा संवार कर स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है।जिसके बाद हिंदुपुत्र के द्वारा प्रभु श्री राम के जन्मदिन पर एक विशाल शोभायात्रा निकला गया । ये शोभायात्रा विभूतिपुर से नरहन, बोरिया, महथि, सिंघिया घाट ब्लॉक खोकसाहा खदियाही शाहपुर ,सुरौली, गंगौली, पतैलिया, भुसवर, विभूतिपुर होते हुय पुनः नरहन बाजार में सभा मे तब्दील होकर समाप्त किया गया।
इस मौके को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अमित कुमार, साहेब, गुंजन मिश्रा, दीपक कुमार,केशव बाबू, शिवम, दीपू, बिट्टू सिंह, गौरव झा, अमित सिंह सचिंद्र कुमार अतुल सिंह राकेश चौधरी उत्तम कुमार विद्यानंद झा केशव कुमार मुरारी जतिन कुमार , रौशन, गौतम मिक्की सिंह, चिन्टु, अवकाश आनंद 500 हिंदू पुत्रों के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा किसी राजनीति से किसी जातिवाद से ऊपर उठकर भारत की एकता के लिए अखंडता के लिए मातृभूमि की रक्षा के लिए हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एक होना होगा जिसे आज विभूतिपुर हिंदू पुत्र संगठन ने श्री राम शोभा यात्रा के माध्यम से जगाने का काम किया काम किया है और यह शोभायात्रा हमेशा हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी शोभायात्रा में शांतिपूर्वक एकता अनुशासन पूर्वक सभी हिंदुओं ने शोभा यात्रा को सफल बनाया इसके लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया शोभा यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन की भी भूमिका मुस्तैद देखी गई। प्रशासन के तरफ से सभी चौक चौराहों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा के दौरान कई अधिकारियों ने भी उक्त यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




Recent Comments