सारण :भारत स्काउट और गाइड की बैठक में पूर्व के प्रस्तावित जिला रैली की तिथि और स्थान में हुआ संसोधन

छपरा
जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण राज किशोर सिंह की अध्यक्षयता में हुई भारत स्काउट और गाइड सारण की बैठक में पूर्व के प्रस्तावित जिला रैली की तिथि और स्थान में हुआ संसोधन।
बैठक में कमिटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिला रैली सेंट्रल पब्लिक स्कूल विकास नगर चांदमारी रोड छपरा में दिनांक 04 अप्रैल 2018 से 08 अप्रैल 2018 तक आयोजित होगा ।ज्ञात हो कि यह जिला रैली 1999 के बाद अर्थात पूरे 18 वर्ष पर आयोजित होने जा रहा है जबकि इसे प्रत्येक 4 वर्ष पर होना चाहिए जो कि तकनीकी कारणों से नही हो पा रहा था ।कमिटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सारण के लिए यह अनोखी रैली साबित होने वाली है ।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक संगोष्टि सोनपुर और मढ़ौरा हेतु 06 जनवरी 2018 तथा छपरा सदर हेतु 08 जनवरी 2018 को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा में 11 बजे पूर्वाह्न में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट)श्री हरेन्द्र सिंह,जिला आयुक्त (गाइड)श्रीमती ज्ञानती सिंह,जिला सचिव श्री त्रिवेणी कुँवर, सहायक सचिव उमाशंकर गिरी,जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)आलोक रंजन, कोषाध्यक्ष अब्दुल गनी खा और अन्य स्काउट गाइड के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।




Recent Comments