धमई नदी के पानी से धान की फसल डूबी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर(सिवान) : बसंतपुर के नगौली सीमा के पास धमई नदी के किनारे लगे धान की फसल पानी में डूब गए हैं। वहीं मक्का का फसल में पिलापन छा गया है तथा वे पानी लगने के कारण सूख रहे हैं। नदी किनारे लहलहाते फसल को पानी में डूबा देख अब किसानों में मायूसी छा गई है। कृषक अशोक सिंह, अनंत साह ने बताया कि धमई नदी सिमट गई है। पानी की निकासी नहीं होने से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। ऐसे में इन फसलों को बचाना मुश्किल है। यही हाल किनारे के सिपाह, सरेया, शामपुर आदि गांवों की है।