सिवान :20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन ,तरवरा जीता 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
तरवारा (सिवान) 
जी बी नगर थाना क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय उसुरी खेल मैदान में स्टूडेंड क्रिकेट क्लब उसुरी के सौजन्य से 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन जी बी नगर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार व समाज सेवी लालबहादुर कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फिट काट कर किया गया। पहला लीग मैच महाराजगंज क्रिकेट क्लब बनाम तरवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमे क्रिकेट क्लब महाराजगंज के कप्तान चन्दन कुमार ने टॉस जीत कर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। जबकि तरवारा क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओभर में 07 बिकेट खो कर 291 रन बनाया। जबकि जबाब उतरी महाराजगंज के टीम ने 13 ओभर में ऑल आउट होकर 130 ही बनाई। इस तरह तरवारा टीम 161 रन से विजयी हो कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई।
खेल के दौरान खिलाडीयो को संबोधित करते हुए समाजसेवी लालबहादुर कुमार ने कहाँ की ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट के प्रति युवाओ को काफी लगाव है और लोकप्रिय खेल है। खेल से समाज में सद्भावना बनी रहती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा मनोरंजन भी होता है इसलिए खेल का होना अति आवशयक है।
इस मौके पर रंजीत सिंह, पूर्ब प्रखंड प्रमुख महाराजगंज इम्तेयाज अहमद, राजीव गिरी, कन्हैया सिंह, विकाश कुमार, चन्दन कुमार, अनूप कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार, मंगल कुमार उपस्थित थे।