• ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियां गांव में मंगलवार की रात बीएसएनएल टॉवर में चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में कुछ लोग बीएसएनएल टॉवर में लगा केबल, बैट्री आदि खोल कर चोरी कर रहे थे। तभी टॉवर में रह रहे कर्मचारी की नींद खुल गई तो वह शोर मचाने लगा। शोर सुन कर अगल-बगल के लोग जग गए और चारों तरफ से घेर एक चोर को पकड़ लिया। पकड़े गया युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी देवनंदन राय का पुत्र ब्रजेश कुमार राय है। चोरी के समान को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। टॉवर संचालक ऋतुराज सिंह के द्वारा प्राथमिक दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।