सारण :बिहार बंद और आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ से पुलिस परेशान
बनियापुर (सारण):
इधर राजद की बंदी उधर राशन कार्ड बनवाने को लेकर महिलाओं का हंगामा प्रशासन को नाक दम कर दिया। जिसको लेकर प्रशासन ने राशन कार्ड का काउंटर ही बंद करा दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड में राशन कार्ड बनाने के लिए एक ही काउंटर बनाया गया है। जहां राशन कार्ड बनाने के एक पंचायत को एक दिन का समय दिया गया है। जिसमें गुरूवार को प्रखंड के सरेयां पंचायत का समय निर्धारित किया गया था। जिसको लेकर पंचायत की महिलाएं सुबह से ही राशन कार्ड बनाने के लिए कतार में लग गई थी। लेकिन राजद पार्टी के द्वारा बिहार बंद को लेकर प्रशासन अस्त व्यस्त रहा। इधर कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की अधिक संख्या में पहुंचने के कारण काउंटर पर ही हंगामा होने लगी। जहां हंगामा की स्थिति इतनी दयनीय हो गई कि कई महिलाएं नीचे गिर कर जख्मी हो गई। लेकिन अतिरिक्त महिला पुलिस बल नहीं होने के कारण महिलाओं को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। जहां थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने महिलाओं की स्थिति को देखते हुए काउंटर को बंद करवा दिए। इसके बाद हंगामा शांत हो सकी। उपस्थित महिलाओं में बिजान्ती देवी, सोनावली देवी, बिन्दु देवी, अलपातो देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।





Recent Comments