सिवान :रेलमंत्री से मिल सांसद ने रखी ट्रेन ठहराव की मांग
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सांसद ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार को रेलमंत्री पियूष गोयल से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कई योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। उन्होंने लार रोड से मांझी तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग की। इसका सर्वे हो चुका है।
सिसवन ढाला तथा कचहरी ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण, छपरा से मथुरा जानेवाली ट्रेन का मैरवा तथा दारौंदा स्टेशन पर ठहराव तथा छपरा से वाराणसी वाया सिवान इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की है।




Recent Comments