ब्रेकिंग न्यूज: मांझी में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर अचानक काले बादल घिरने के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच में मेघ गर्जना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया है कि यह ठनका गिरने की वारदात मुबारकपुर गांव में ठनका गिरने से हुई है। मृतक की शिनाख्त मुबारकपुर गांव के गोला पर निवासी 37 वर्षीय गया बिन के रुप में हुई है। जबकि घायल युवक की शिनाख्त बदन महतो के रूप में हुई है। मौत की सूचना के बाद मृतक गया बीन के परिजनों में चीख-पुकार मच गई जबकि घायल बदन महत्व को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से ले जाया जा रहा है।