सारण :डीजल अनुदान में धांधली की शिकायत डीएम से किया तो पूर्व मुखिया ने आवेदक पर दर्ज करवाया एससी एक्ट की प्रथमिकी
तरैया:21अप्रैल 2018
पचभिण्डा पंचायत में डीजल अनुदान वितरण में धांधली की शिकायत जब एक आवेदक ने सारण डीएम से किया तो पूर्व मुखिया के परिजनों ने आवेदक पर एससी एक्ट के तहत प्रथमिकी दर्ज करवा दिया।इस सम्बंध में पिड़ित पचभिण्डा निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने सारण एसपी को जाँच कर एससी एक्ट हटाने की मांग की है।पिड़ित का कहना है कि वह पचभिण्डा पंचायत में वर्ष 2016 में डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता की शिकायत 23 मार्च 2016 को सारण डीएम से किया था।जिसपर डीएम ने जाँच टीम गठित कर जाँच मढ़ौरा डीसीएलआर को सौप दिया।डीसीएलआर ने 03 नवम्बर 2016 को पूर्व मुखिया को नोटिस किया।फिर नोटिस मिलते ही पूर्व मुखिया के पति कम्प्लेन वापस लेने का दबाव बनाने लगे।जिसकी सूचना मैंने रजिस्टर्ड डाक से थाना और एसपी को दिया था।जब शिकायत वापस नही लिया तो 17 दिसम्बर 2017 को पूर्व मुखिया ने भतीजे से मुझपर एससी एक्ट का प्रथमिकी दर्ज करवा दिया।पिड़ित ने एसपी से जाँच की मांग की है।




Recent Comments