समस्तीपुर:होली की तैयारी को धक्का, सात धंधेबाजों के साथ शराब की बड़ी खेप पुलिस के गिरफ्त में
✍न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

रोसड़ा
रोसड़ा पुलिस ने एक चंवर से शराब की एक बड़ी खेप के साथ सात शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर होली की तैयारी में लगे धंधेबाजों को बड़ी चोट मारी है । कार्यवाही के दौरान शराब को ढोने में संलिप्त एक बोलेरो, एक आल्टो, एवं एक बिना नंबर की टाटा टियागो कार को भी जप्त किया गया । पुलिस को मिली सफलता की जानकारी देते हुए रविवार को डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पचगामा एवम सोनुपुर चौर से बरामद शराब की खेप के साथ सोनू पुर गांव के मुकेश कुमार सिंह हरिपुर गांव के सरवन महतो एवं हीरा महतो, एरौत मुसहरी के बनारसी साह, मिर्जापुर के राजेंद्र महतो ,रोसरा थाना फुलवरिया मोहल्ला निवासी रवि कुमार तथा सिंघिया थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव के राम नारायण यादव को गिरफ्तार किया गया है,
गिरफ्तार शराब तस्करों की निशानदेही पर 180 ml के 21 कार्टून 375 ml के 21 कार्टून तथा 750 ml के 34 कार्टून शराब की बरामद की गई, एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू पुर का मुकेश सिंह हरिपुर का सरवन महतो एवं पचगामा के मुरारी महतो द्वारा सुदामा 4 में शराब की खेप उतारी जा रही है सूचना के सत्यापन को पुलिस टीम को वहां भेजा गया लेकिन रास्ते में सोनू पुरजोर के एक सुनसान स्थल पर Bolero से शराब लाने मुकेश सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।
मुकेश सिंह की निशानदेही पर पुलिस द्वारा अन्य स्थानों पर छापेमारी कर 76 कार्टून शराब के साथ 2 कार एक Bolero सात मोबाइल तथा नकद40,000 के साथ गिरफ्तार कर लिया, थाना अध्यक्ष बी एन मेहता ने बताया कि छापेमारी दल में दरोगा रामबाबू यादव सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम प्रकाश आर्य सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह सिपाही अरविंद कुमार दिनेश कुमार सिंह के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी