सारण :गड़खा में 14 चिमनी मालिकों पर प्रथमिकी
# मुरारी बाबा
गड़खा
प्रखण्ड के चौदह ईंट भट्ठा संचालकों पर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सक्षम प्राधिकार बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना अवैध ढंग से चलाए जा रहे तीन ईंट भट्टा संचालकों के विरुद्ध अंचलाधिकारी अश्वनी कुमार चौबे ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सीओ ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में तीन ऐसे ईंट भट्ठा संचालक है। जो बिना रायल्टी, खनन व भूतत्व विभाग तथा पर्यावरण प्रदूषण की स्वीकृति लिए बगैर अवैध ढंग से ईंट उद्योग चला रहे हैं। जिससे सरकारी राजस्व क्षति हो रही है। सीओ ने बताया की पूर्व में ईट भट्ठा संचालकों को अल्टीमेटम दिया जा चुका है। प्राथमिकी में
जयप्रकाश सिंह लोटन राय उर्फ रत्नेश राय धर्मेंद्र कुमार विजय कुमार राय ब्रजेश सिंह पप्पू कुमार सिंह विकास कुमार सिंह संजय सिंह देवनारायण राय मुकेश कुमार राय रघुवंश प्रसाद यादव अमर राय ललन सिंह ओम प्रकाश राय के नाम शामिल है। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है व पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।