सारण :फिल्म पद्मावत के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला
#मनोरंजन पाठक

छपरा :दिनांक 23 जनवरी 2018′
मंगलवार को करणी सेना के समाज के युवाओं के द्वारा नगरपालिका चौक से निकलकर सलेमपुर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फिल्म पद्मावत के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया ।युवा नेता स करणी सेना करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी पद्मवाती को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने कोशिश की जा रही है। पद्मावती से पद्मावत भंसाली के लिए फिल्म है लेकिन समाज के लिए इतिहास है और इतिहास से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जासकता । फ़िल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने वाले निर्माताओं को तुरंत जेल भेजा जाए एवं फिल्म पर पूर्णता बैन किया जाए। किसी भी कीमत पर किसी भी सिनेमा हॉल में यह फिल्म नहीं चलेगा चाहे इसके लिए हम लोगों को जो भी कुर्बानी देना पड़े हम लोग देंगे रानी पद्मावती एक जाति की नहीं है यह पूरे भारत के महिलाओं के स्वाभिमान संघर्ष की प्रतीक है भारतीय संस्कृति में स्वाभिमान से बड़ा कुछ भी नहीं है भारतीय परंपरा के अनुसार भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ अगर होता है तो किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है रानी पद्मावती हमारी गुरूर है उनके लिए जो भी होगा भारतीय समाज करने के लिए तैयार है यह हमारी आस्था है और आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे इस अवसर पर डॉ धीरज कुमार सोनू सिंह राजकुमार सिंह कुमार भार्गव अजय सिंह बबलू सिंह रमाकांत सिंह पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह बिपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही इस आयोजन का संचालन करणी सेना जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा की गई।




Recent Comments