
मढ़ौरा ।
प्रखंड के अगहरा पंचायत के जव इनियां में लिसान हीत को लेकर कृषक क्लब की एक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में कृषि समन्वयक गजानंद सिंह ने क्लब के सदस्यों को आलू के साथ अन्य फसलों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी । कृषि समन्वयक ने बचाया बताया की फसलों की सुरक्षा को पूरा करके ही फसल से अधिक उत्पादन को प्राप्त किया जा सकता है । इस दौरान उन्होंने आलू के फसल में झुलसा रोग के लक्षण और बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की । किसानों को अपने फसल की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने को कहा।
समन्वयक हरेन्द्र सिंह ने कहा की किसानों की उपज का अधिकांश हिस्सा फसल सुरक्षा की जानकारी के अभाव में नष्ट हो जाता है । किसान इसे भी नियति समझ कर स्वीकार कर लेता है जिससे उसका नुकसान होता है । किसानों को फसल रोग और उसके बचाव की समुचित जानकारी रहे तो किसान अपनी फसल का सफल रुप से बचाव और अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे ।
बैठक का आयोजन सीता मार्ट विकास प्रशिक्षण संस्थान नामक स्वयंसेवी संस्था के द्वारा किया गया था, जिसका प्रायोजक सारण नवार्ड था । बैठक में जितेंद्र कुमार, समन्वयक हरेंद्र सिंह, उदय सिंह, बैजनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, सहित दर्जनों किसान शामिल हुए और बैठक से जानकारी प्राप्त की ।




Recent Comments