सिवान :जिप उपाघ्यक्ष ने की विद्यालय का औचक जांच
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिसवन:  जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने नया प्राथमिक विद्यालय महानगर में औचक निरीक्षण किया. उपाध्यक्ष ने बारी-बारी से विद्यालय की विधि-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. इसके बाद एमडिएम भी चखा व एमडिएम सहित विद्यालय की विधि-व्यवस्था को बेहतर देख एचएम नरसिंह राम सहित सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया. इस दौरान सरपंच कमरून निशा, प्रभंश मिश्र, बलिराम यादव, अशोक सिंह, संजय सिंह, संजय यादव आदि उपस्थित रहे.