सारण :प्रखंड स्तरीय जूनियर जीनियस क्वीज प्रतियोगिता में हुआ पुरस्कार वितरण

#दीपक कुमार सिंह /परसा
परसा:ग्रामीण क्षेत्रो में छात्रो में प्रतिभाओ की कमी नही है।जरुरत है उसको खोज कर निखारने की उक्त बातें प्रखंड स्तरीय जूनियर जीनियस क्वीज प्रतियोगिता पुरुष्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक बिनोद कुमार ने उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय परसा में कही।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में नियमित प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन कर छात्रो में छुपी प्रतिभा को खोजने की प्रयास जारी है।इसके लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।वही बिहार रत्न से समान्नित गणित शिक्षक ई अभिषेक कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा का उत्थान होगा।उन्होंने आयोजक को बधाई दिया।प्रतियोगिता में प्रखंड के पांच सौ छात्र छात्राओ ने भाग लिया।प्रतियोगिता में पलक कुमारी राजू कुमार ज्योति कुमारी तथा तरुण कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साईकिल देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य मो नासिरु दिन संचालन शिक्षक अशोक सिंह ने किया।प्रतियोगिता में शामिल सभी सफल छात्रो को ई इन्द्रजीत कुमार विनोद कुमार संतोष कुमार संजय शर्मा धर्मेन्द्र कुमार गोपाल प्रसाद आदि द्वारा पुरष्कार दिया गया।कार्यक्रम में रौशन कुमार सोनी धर्मेन्द्र कुमार अजित कुमार संजय कुमार खुशु कुमारी अंकित कुमारी काजल कुमारी सोनी कुमारी निभा कुमारी सोनू कुमार अमन कुमार सुनील कुमार समेत सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।मालूम हो की गत एक माह पूर्व छात्रो के बीच छुपी प्रतिभाओ की खोज को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था।जिसमे प्रखंड के पांचवी से आठवीं कक्षा के पांच सौ छात्रो ने भाग लिया था।




Recent Comments