बाइक सवार युवक की गोली मार हत्या
नगरा (सारण): खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर पेट्रोल पम्प के पास बीती रात करीब 8 बजे में अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार अज्ञात युवक को गोली मार फरार हो गए।।युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।गोलियों की आवाज सुनकर कुछ लोग दौर कर पहुंचे उसके पहले अपराधी फरार हो गए थे।सूचना मिलते ही खैरा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।तथा मृतक को उठा कर थाने पर लाए।उक्त युवक नई हीरो होंडा गाड़ी पर सवार था।गाड़ी बिल्कुल नई है इसलिए उस पर नंबर नही है उसमें कागजात के नाम पर मात्र एजेंसी का खरीदारी रसीद है जिस पर ऑनर का नाम लक्षमन सिंह पिता रामेश्वर सिंह ग्राम नवादा पोस्ट सहवा थाना इसुआपुर जिला सारण लिखा हुआ है।इसी आधार पर उक्त युवक की पूर्ण जानकारी थाना प्रभारी ने हासिल की। मृत युवक रंजन कुमार सिंह था ।रात्रि में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।मृतक के भाई प्रभात कुमार के आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।