सारण :अवतारनगर मे राशन उठाने गए युवक के साथ मारपीट –
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गाँव के एक युवक के साथ राशन उठाने के विवाद मे डीलर के परिजनों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे हराजी निवासी दीपक कुमार ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होने आरोप लगाया है कि मै राशन उठाने पुरुषोतमपुर गाँव गया हुआ था । राशन दुकानदार बेबी देवी उनके परिजन संजय सिंह एवं विक्की कुमार ने एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर बोले की शाम मे आकर राशन ले जाना लेकिन मैने कहा कि हस्ताक्षर करा लिए तो मुझे राशन अभी दिजिए । जिसके बाद वे लोग मुझे गाली गलौज करते हुए बाइक के चेन से मारकर जख्मी कर दिया एवं पॉकेट से पाँच सौ रुपया छिन लिए ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments