सारण पुलिस ने सुपारी किलर को किया गिरफ्तार
# उ.प्र. के बलिया का ये सुपारी किलर एक दर्जन से भी अधिक जघन्य हत्या का है आरोपी, तीन बार जेल भी जा चुका है

छपरा
सारण पुलिस ने यूपी के एक कुख्यात सुपारी कीलर को हथियार समेत गिरफ्तार किया है जो छपरा के बर्तन व्यवसायी हत्याकांड, चुनाव पर्यवेक्षक पर जानलेवा हमला जिसमें चालक की मृत्यु हो गयी थी। पंजाब के जलंधर में तीन करोड़ के तीस किलो सोना लूटकांड का आरोपी है। गिरफ्तार अपराधी हत्या लूट आदि संगीन एक दर्जन से ज्यादा मामलों में न सिर्फ एक आरोपित है बल्कि तीन बार जेल की यात्रायें भी कर चुका है।
सारण पुलिस को ये बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिरौटा के बजरंग बली के मंदिर के पास से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया । जिसकी पहचान बलिया (यूपी) के दुबहर थाना के कछुरामपुर टिटही के कुख्यात सुपारी किलर राजू पटेल ऊर्फ राजू सिंह के रुप में की गयी है। इसके पास से पुलिस न एक कट्टा, दो जिन्दा कारतूस और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस कप्तान हर किशोर राय ने बताया कि राजू पटेल ऊर्फ राजू सिंह हत्या अपहरण और बड़ी लूटकांड़ो का शातिर अपराधी है। उन्होने बताया कि एक साल पूर्व साहेबगंज के बर्तन व्यवसायी के चर्चित हत्याकांड को इसी ने अंजाम दिया था तो वहीं पंजाब के रामामंडी थाना जिला जलंधर में सन् 2016 में तीन करोड़ के तीस किलो सोना लूटकांड में आरोपी है। यूपी के चुनाव पर्यवेक्षक पर जानलेवा हमला इसी ने किया था ।जिसमें चालक की मौत हो गयी थी। सिर्फ सारण जिले में अब तक ज्ञात करीब आठ जघन्य कांड़ों को इसने अंजाम दिया है ।जबकि यूपी और झारखंड के कई मामलों में ये आरोपित है।
उन्होंने कहा कि इसके आपराधिक इतिहास की गहनता से.जाँच की जा रही है।
एसपी ने कहा कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।




Recent Comments