सारण :मशरक में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की बैठक
#हरि किशोर सिंह /मशरक

मशरक (सारण ):मशरक प्रखंड स्थित B.R.C मे शनिवार को परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुमार प्रमोद ने की ।बैठक मे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के सदस्य ने सर्वसम्मति से कहा कि 27 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय मे होने वाले बहस मे हमारे प्रखंड की सहभागिता होना चाहिए ।उसी उद्देश्य से प्रखंड के उपस्थित पदाधिकारीयो द्वारा सहयोग के रूप मे दस हजार रुपए जिला ईकाई के खाता मे भेजा गया।सहयोग करने वालो मे लगनेश कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, मेराज आलम, मोहन साह, मुकेश कुमार, अजय माझी, बब्लू सिंह, नितु कुमारी, संगीता कुमारी, रफुदिन हैदर, बिजेंद्र कुमार सिंह, मोहन साह, रहमत अल्ली मुख्य थे ।




Recent Comments