सारण :पुरानी रंजिश मे मारपीट , दो जख्मी –
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“””””””'””
लाठी डंडे से पीट कर एक ही परिवार के दो सदस्यो को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया । घायलो का ईलाज छपरा सदर अस्पताल मे चल रहा है जख्मी 48 वर्षीय रामाधार भारती व 65 वर्षीय पुण्देव भारती बताया जाता है
मामला मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के लोहड़ी गाँव की है ।
घटना मंगलवार की सुबह साढे 8 बजे की है बताया जाता है कि घटना की सुबह रामधार भारती व उनके परिवार के लोग घर के अन्दर ही थे कि तभी 10 -15 की संख्या मे लाठी डंडे से लैस अचानक कुछ लोग आ धमके और दरबाजे पर खड़ा हो डोरवेल बजा घर के अन्दर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगे जख्मी ने बताया कि ज्योहि मैने गेट खोला कि दरबाजे पर खड़े सभी लोग धक्का मारते हुए अन्दर दाखिल हो गए व अकारण ही लाठी से पीट कर जख्मी कर दिया ।
घटना मे एक ही परिवार के दो लोग रामाधार भारती व पुण्यदेव भारयी जख्मी हो गए । जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया । वही सूत्रो के मुताबिक विवाद का कारण कोई पुरानी रंजिश हो सकता है ।




Recent Comments