सिवान :लूटकांड का वांछित अपराधी पुलिस हिरासत से फरार
#प्रवेज़ अख्तर/सिवान
सिवान
जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में लूटकांड के मामले में महाराजगंज और दरौंदा थाने की पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह नथनपूरा गांव में छापेमारी की गई।इस दौरान पुलिस ने लूटकांड के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जीबीनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया।कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के क्रम में एक अपराधी हाजत से फरार हो गया।फरार अपराधी नथनपुरा गांव का पिंटू सिंह हैं।अपराधी के फरार होने के बाद जीबीनगर थाने की पुलिस के होश उड़ गए पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जीबीनगर थाने की हाजत से अपराधियों का फरार होना चौथी घटना है। इसके पूर्व में भी पुलिस की लापरवाही से तीन अपराधी फरार हो गए थे।इसके बाद भी पुलिस का सचेत नहीं होना पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खडा कर रहा है।इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि पेशी के दौरान अपराधियों को ले जाया जा रहा था।तभी एक अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हालांकि इस संबंध में एसपी नवीनचंद्र झा से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments