सारण :निःशक्त छात्र-छात्राओं के चिकित्सा आकलन शिविर में दिव्यांगों का हुआ जाँच, मिला आवश्यक परामर्श
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी
तरैया:12.मार्च 2018
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परौना में निःशक्त छात्र-छात्राओं के चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें पानापुर,तरैया और मसरख के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का जाँच किया गया।फिर चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।पानापुर के सतजोड़ा हाई स्कूल,मसरख बहादुरपुर हाई स्कूल एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परौना के दिव्यांग बीचों के स्वस्थ्य का जाँच किया गया।शिविर में 21 दिव्यांग बच्चें पहुँचे थे।जिनका निःशुक जाँच किया गया।शिविर में डॉ. पुजा रानी,डॉ.संतोष वर्मा,डॉ सुबोध कुमार,डॉ. दिलीप कुमार वर्मा,रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद,मास्टर मेंटर ट्रेनर मनोज कुमार सिंह,अजय कुमार आदि मौजूद थे।