सारण :डोरीगंज मे बालू लदे तीन ट्रैक्टर ,एक ट्रक एवं एक नाव जप्त , चार चालक गिरफ्तार-
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के पास से बालु लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक ट्रक को जप्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी के क्रम मे आरा छपरा पुल के पास से बालु लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक ट्रक को जप्त किया गया है वही चारों वाहन के चालकों मुफ्फसील थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी श्यामबाबु राय , गरखा थाना क्षेत्र के मुबारक पुर निवासी पंकज राय , डोरीगंज थानाक्षेत्र के बिंदगाँवा निवासी जितेश राय , एवं अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी मदन कुमार माँझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही बोट से गंगा नदी मे की गयी छापेमारी मे तिवारी घाट के सामने से एक बालु लदे नाव को भी जप्त किया गया है ।
मौके से पुलिस को देख नाव के चालक एवं मजदूर फरार हो गए ।
नाव को जप्त कर नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।