माउंटआबू के जंगलों में लगी आग पर सेना की मदद से 72 घंटे बाद पाया काबू 
आज़ाद नेब ब्यूरो प्रमुख दैनिक खोज खबर 
जयपुर 16 अप्रैल । प्रदेश के प्रसिद्व पर्यटन स्थल माउंट आबू के अनादरा प्वाइंट के पास तथा आबूरोड के पास मुखरी माता मंदिर के पीछे जंगलों में गुरुवार देर रात्रि करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानें पर लगी आग पर सेना की मदद से शनिवार को काबू पा लिया गया। हालांकि कुछ स्थानें पर हल्की आग के अंगार अभी भी सुलग रहे है। भीषण गर्मी में लगी आग लगातार जगलों में बढ़ती जा रही थी जिसे काबू पाने के लिए सेना, वायुसेना, सीआपीएफ, नगरपालिका के साथ स्थानीय पुलिस,प्रशासन के जवानें ने आग पर काबू पा लिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नक्की में नौकायन बंद करवा दिया गया और सनसेट पॉइंट पर भी पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
जिला प्रशासन से मिली सूचना अनुसार आबू की जलंधरनाथ की पहाड़ी, कुई-सांगणा की पहाडियों, मूंगथला व मोरडू के पास की पहाडियों समेत करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर आग दावानल लगी थी। पहले ते आग को बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जारी रहे लेकिन 24 घंटे तक आग पर काबू नही पाने के बाद सीएमओ को मदद के लिए कहा गया। जिस पर सेना की और से दो हैलिकाप्टर जामनगर और फलौदी से भेज कर आपरेशन चलाया गया।
रक्षा प्रवक्ता लेफिटनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि वायु सेना के दो हैलिकाप्टर एम आई 17 व वी 5 को माउंट आबू में लगी आग को बुझाने के लिए भिजवाये गए है। कैप्टन विंग कमांडी वी.थैलारगमन और स्कवाड्रन लीडर प्रवीण तिवारी की सूझबूझ से नक्की झील से बांबी बुकेट की मदद से पानी लाकर पहाड़ो के बीच जंगलों में लगी आग पर काबू पाया गया। यदि सुबह जरुरत पड़ी तो हैलिकाप्टर की मदद से पानी का छिड़काव किया जायेगा।