सारण :राजेंद्र काॅलेज एनएसएस इकाई ने किया विशेष शिविर का आयोजन

छपरा
पूर्व घोषित कार्यक्रम के आलोक में आज विशेष विशेष शिविर का उद्घाटन काशी बाजार दलित बस्ती में जेपीयू के समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र, प्राचार्य प्रोफ़ेसर बी पी यादव एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारी सारण प्रमंडल की सेन्टर प्रमुख बी के माधुरी दीदी जी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। जबकि एनएसएस विद्यार्थियों की महति एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता मे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो• विभु कुमार द्वारा किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर पूनम द्वारा बस्ती में मौजूद बच्चे बच्चियों के मन में शिक्षा की लौ जलाने के पवित्र उद्देश्य से काॅपी एवं पेंसिल का वितरण किया गया। तथा टॉफियां बांटी गई ताकि उनको थोड़ी खुशी भी मिले।प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने हरसंभव मदद का आश्वासन बस्ती वालों को प्राचार्य की सहमति से दिया। तथा प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया।सेन्टर हेड माधुरी दीदी ने बस्ती वालों से पढाई के साथ साथ साफ़ सफाई को भी मन मे बसाने का आग्रह किया जिससे कि वो एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।प्रोफेसर विभु कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद से पूरे सप्ताह अलग अलग थीम पर बस्ती मे कार्य करने की योजना प्रस्तुत की। स्वयंसेवक आलोक गुप्ता ने बताया की इस विशेष शिविर मे जागरूकता रैली,स्वच्छता अभियान,रक्तदान जागरूकता रैली विभिन्न अन्य कार्यक्रम की भी तैयारी है। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ पूनम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे एवं अन्य गतिविधियों मे स्वयंसेवक आलोक कुमार गुप्ता, धीरज, अमृत, रोहित, राहुल, कुणाल, विवेक, प्रमोद, रजनीकांत, महिमा, सुरभि, कामनी, काजल, अंजलि, बबली, पूर्णिमा, अनुराधा आदि ने भी लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया एवं इतनी शक्ति हमें देना मन का विश्वास कम आदि गीत जाकर श्रोताओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।
#साभार :मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments