चिगांरी से तीन घर जलकर राख,तीन परिवार बेघर

अरूण कुमार केशकर फतेहपुर यू.पी

दैनिक खोज खबर फतेहपुर 11 मार्च: रइहापुर गांव में शुक्रवार दोपहर कूड़े के ढ़ेर से उड़ी चिगारी की वजह से तीन ग्रामीणों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल टीम के साथ आग पर काबू पाया। रइहापुर गांव निवासी प्रकाश के घर के पीछे कूड़े का ढ़ेर लगा है।

मोहल्ले के कई घरों से यहां पर लोग कूड़ा फेंक जाते हैं। राख के बीच मौजूद ¨चगारी हवा के साथ मकान के छप्पर में पहुंच गई। ग्रामीणों ने छप्पर से तेज लपटें व धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते बगल के रहने वाले सगे भाई प्रमोद और जगरनिया के घरों को आग ने चपेट में ले लिया।

तेज हवा चलने की वजह से ग्रामीण आग पर काबू नहीं कर पा रहे थे। किशुनपुर थाने में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। खागा दमकल स्टेशन में सूचना मिलते ही गाड़ी मौके के लिए रवाना हो गई। दमकल टीम के साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

हलांकि इस दौरान तीनों ग्रामीणों की घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन केन्द्र प्रभारी रामचन्द्र ¨सह का कहना था सूचना मिलते ही गाड़ी मौके लिए रवाना की गई थी। तीन ग्रामीणों का नुकसान हुआ है।