नाथा छपरा पंचायत स्थित वार्ड 12 यादवपुर में नल जल योजना का शुभारम्भ

दरियापुर
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारना सरकार की पहली प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वार्ड सदस्यों को भी अपने स्तर से काम कराने का अधिकार दिया है।उक्त बातें दरियापुर प्रखण्ड के नाथा छपरा पंचायत स्थित वार्ड 12 यादवपुर में नल जल योजना का शुभारम्भ करने के उपरांत युवा जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कही।शराबबंदी दहेज प्रथा एवम् बाल विवाह उन्मूलन के लिए बनाए गए कानूनों की भी सराहना पहल बताया।वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा की समय से घर घर नल का जल आपूर्ति होगा।।जिससे गरीब असहाय परिवारो की जल संकट समाप्त हो जाएगा।योजना का शुभारम्भ मुख्य अतिथियो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय पिंटू सिंह मुन्ना कुमार उपेन्द्र सिंह साहेब लाल सिंह पप्पू ओझा उमेश राय जय प्रकाश सिंह आदि उपस्तिथ थे।