सारण :परसा में रामपृत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

परसा-प्रखंड के जमलकी खेल मैदान में राम पृत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ जिला प्रमुख अध्यक्ष स मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार तथा परसा उप प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।तथा खेलाड़ी से परिचय पात्र किया।टूर्नामेंट के पहले दिन डॉक्टर एलेवेन क्रिकेट क्लब मकेर तथा न्यू क्रिकेट क्लब तितिरा के बीच खेला गया।पहले टॉस जीतकर तितिरा ने क्षेत्र रक्षक करने का निर्णय लिया।पहले मकेर के टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओभर में 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।जबाब में खेलने उतरी तितिरा के टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओभर 123 रन पर ऑल आउट हो गई।इसप्रकार मकेर के टीम ने जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया।मैन ऑफ़ द मैच मकेर टीम के प्रेम कुमार को मिला।मुख्य अतिथियो द्वारा खेलाड़ीयों को पुरष्कृत किया गया।इस मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक उज्जवल कुमार सिंह डॉ रौशन कुमार संटू कुमार मुकेश कुमारअभिषेक सिंह आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments