*सीवान के सभी मतदाताओं सूचीबद्ध करने के लिए कार्यशाला*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान: भारत निर्वाचन आयोग के सूत्र वाक्य “कोई मतदाता न छूटे” के विशेष अभियान सम्बन्ध में शनिवार को सीवान समाहरणालय के सभाकक्ष में जिले सभी ईआरओ, बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ को कार्यशाला के जरिये प्रशिक्षित किया गया.
बता दे कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के सभी बीएलओ के माध्यम से निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने,विलोपित और संशोधन करने काम एक अभियान के रूप में किया जाएगा.
इस दौरान अधिक से अधिक युवा व महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. उक्त जानकारी जिला सूचना व जन-सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दी.





Recent Comments