सारण :नगरा में पेंशनर समाज की स्थापना दिवस पर वार्षिक बैठक
अयूब रजा संवाददाता.
नगरा : बिहार राज्य पेंशनर समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार की पेसनर समाज कार्यालय हाजी मार्केट में भगवत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुआ.सभी सदस्यों ने नए सदस्यों को समाज में जोड़ने पर बल दिया गया.वहीँ बैठक में कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह ने बताया की पेंशनर समाज की संयुक्त पासबुक में मात्र 1632 रुपये ही शेष है.इस आधार कार्ड एवं पैन नम्बर से जुड़वाना आवश्यक है.वहीँ सचिव रामजन्म प्रसाद ने बताया की समाज में व्याप्त अछ विश्वाश में जागरूकता पैदा करे इसे समाप्त करने की दिशा में रचनात्मक भूमिका भी हमे अपनानी चाहिए.साथ ही कई महपूर्ण निर्णय लिया गया इस बैठक में.इस मौके पर चन्द्रभाष भक्त,धर्मदेव साह,मुस्तफा कमाल अंसारी,श्रीदेव वर्मा,रघुवीर,खेदारन महतो सहित पेंशनर समाज के सभी सदस्य मौजूद थे.




Recent Comments