वैशाली :स्वतन्त्रता सेनानी के निजी जमीन पर मनरेगा योजना के तहत जबर्दस्ती करायी गयी ईंट सोलिंग
प्रेम कुमार- बिदुपूर (हाजीपुर)

पूर्व स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय देवलाल ठाकुर के निजी जमीन पर मनरेगा योजना से ईंट सोलिंग जबर्दस्ती कराये जाने का मामला उजागर हुआ है।इस सम्बन्ध में पूर्व स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर के पुत्र हरि भगवान शर्मा ने पुलिस महानिरीक्षक आदि पदाधिकारियो से लिखित शिकायत किया है।
बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत सहदुललहपुर धबौली गांव में अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाले लोहार जाति में जन्मे स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय देव लाल ठाकुर के तीन पुत्र है।इं न तीनो भाइयो में 8 डिसमिल भूमि में घर आँगन है।
हरि भगवान शर्मा ने आरोप लगाया है की उनके निजी भूमि पर सहदुललहपुर धबौली ग्राम पंचायत समिति सदस्य के पति सन्तोष सिंह मनरेगा योजना से जबर्दस्ती चूल्हा चौका तोड़कर सरक निकालना चाहते है। उसने आरोप लगाया है की गत 18 अगस्त 17 को उनके परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट कर चूल्हा चौका को तोड़ कर इंदिरा आवास निर्माण के लिए खरीदी गयी उन्ही के ईंट को निजी भूमि पर हथीयार के बल पर बिछा दिया गया।उसने भुस्कार भी तोड़ने का आरोप लगाया है।उसने वरीय पदाधिकारी से निजी भूमि पर सरक निर्माण रोकने की गुहार लगाया है।वही इस सम्बन्ध में गत 6 सितंबर को जिला प्रशासन के समक्ष भी लिखित शिकायत किया गया था ।उक्त शिकायत के आलोक में जिला स्थापना उप समाहर्ता द्वारा सी ओ से जांच प्रतिवेदन मांगा गया।निजी भूमि में ईंट सोलिंग किये जाने एवम धमकी दिये जाने से पूर्व स्वतन्त्रता सेनानी का परिवार दहशत में है।




Recent Comments