मासूम बेटे और बेटी की कुऐ में फेक कर हत्या के मामले से सनसनी एक बेटा बच निकला
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 10 मई। राजस्थान में भरतपुर की कांमा तहसील के राधानगरी गांव के रहने वाले एक पिता की उतर-प्रदेश पुलिस को अपनी एक मासूम बेटी व एक बेटा को कुए में डाल हत्या करने के मामले में सरगर्मी से तलाश है। गांव से ले जाए गए इन दो मासूमो की हत्या का यह आरोप भी किसी और ने नही आरोपी पिता सुरेंद्र के एक बेटे गजेंद्र ने लगाया है। गजेंद्र का कहना है कि वह किसी तरह बच गया अन्यथा उसका बाप आगरा (उप्र) में उसकी भी हत्या करने बाला था। बिल्कुल फिल्मी कहानी की तरह सुरेंद्र को पत्नी के चरित्र पर संदेह। बच्चो को लेकर कहासुनी।रोज-रोज के पति द्वारा मिलने वाले तानों से तंग आकर पत्नी के इस ताने के बाद कि अगर बच्चे तुम्हारे नहीं हैं तो इन्हें मार डालो, सुरेंद्र अपने तीन बच्चों लक्ष्मी,हरेंद्र तथा भरत को लेकर 20 दिन पूर्व गांव से भाग आगरा पहुचा जहां 7 मई को उसने लक्ष्मी तथा भरत की आँखों पर पट्टी बांध उन्हें कुये में धकेल मार दिया। हरेंद्र के मुताबिक वह बचकर भाग निकला और अपनी मौसी के पास मथुरा के नौगांव आ गया। मौसी ने घटना की जानकारी आरोपी पिता सुरेंद्र के भाई महेंद्र सिंह को दी। बाद में हरेंद्र को मथुरा एसपी देहात अरुण कुमार के पास ले जाया गया। घटना सामने आने पर महेंद्र सिंह की तहरीर पर मथुरा पुलिस ने जाँच शुरू कर बाप की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे गई।